Subscribe to NewsLetter

Type Here to Get Search Results !

Lockdown: Coronavirus Outbreak India Cases , Latest Covid Cases

0

कोरोना देश में:महामारी से मौत का आंकड़ा 4 लाख के पार, दूसरी लहर में 2.50 लाख लोगों ने जान गंवाई; सबसे ज्यादा 1.22 लाख मौत महाराष्ट्र में हुई|



 देश में गुरुवार को 46,308 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 58,474 ठीक हुए और 843 की मौत हो गई। इसके साथ ही एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 13,027 की कमी आई है। अब 5.04 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में इस महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 4 लाख के पार हो गया। इनमें से सबसे ज्यादा 1.22 लाख मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। कोरोना की दूसरी लहर 10 मार्च से शुरू हुई थी। तब तक देश में इस महामारी से 1.58 लाख मौतें हो चुकी थीं। यानी दूसरी लहर में करीब 2.50 लाख लोगों ने जान गंवाई।दो दिन बाद कम हुए केस


दो दिन बाद कम हुए केस

शुक्रवार को दो दिन बाद कोरोना केस (46,308) कम हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को 103 दिन बाद सबसे कम 37,070 केस आए थे। इसके बाद लगातार दो दिनों तक मामलों में बढ़ोतरी हुई। बुधवार को कोरोना के 46,104 केस आए और उसके अगले दिन गुरुवार को 48,606 केस सामने आए।देश में कोरोना महामारी आंकड़ों मेंबीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 46,308 बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 58,474 बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 843 अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.04 करोड़अब तक ठीक हुए: 2.95 करोड़अब तक कुल मौतें: 4 लाख अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 5.04 लाख 10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियां के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।


प्रमुख राज्यों के हाल 1. महाराष्ट्र यहां गुरुवार को 9,195 लोग संक्रमित पाए गए। 8,634 लोग ठीक हुए और 252 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 60.70 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 58.28 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.22 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.16 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. छत्तीसगढ़ राज्य में गुरुवार को 410 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 581 लोग ठीक हुए और एक की मौत हो गई। अब तक 9.94 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.75 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,445 लोगों की मौत हो चुकी है। 5,787 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।3. उत्तर प्रदेश यहां गुरुवार को कोरोना संक्रमितों का डेटा नहीं आया है। इससे एक दिन पहले बुधवार को 156 लोग संक्रमित पाए गए। 292 लोग ठीक हुए और 14 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.06 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.80 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,591 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 2,796 मरीजों का इलाज चल रहा है।4. राजस्थान यहां गुरुवार को 75 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 142 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,923 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 1,402 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात

राज्य में गुरुवार को, 84 लोगों को राज्य में सकारात्मक माना जाता था। 300 लोग बरामद हुए और 3 की मृत्यु हो गई। यहां, लगभग 8.23 ​​लाख लोग संक्रमण की पकड़ के तहत हैं। 8.10 लाख लोग ठीक हो गए हैं, जबकि 10,062 रोगियों की मृत्यु हो गई है। यहां 2,794 संक्रमित उपचार है।

6. दिल्ली

दिल्ली में गुरुवार को 93 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 111 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक 14.34 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.07 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,981 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,357 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. मध्यप्रदेश

यहां गुरुवार को 40 नए मामले सामने आए। 65 लोग ठीक हुए और 12 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,981 लोगों की मौत हो गई। 533 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad